फोटो संख्या 29-मारपीट और लूट का शिकार सेवानिवृत फौजी सत्यनारायण
- फोटो : ETAWAH
इकदिल। थानाक्षेत्र के कस्बा में मंगलवार सुबह सेवानिवृत्त फौजी के साथ दो युवकों ने मारपीट की। फौजी ने दोनों युवक पर 23 हजार रुपये नगद, मोबाइल लूट ले जाने का आरोप लगाया है।
कचौरा रोड दुर्गा कालोनी निवासी सत्यनारायण शर्मा सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि कस्बा इकदिल के मुर्गा मार्केट में श्वेता डेयरी के सामने एक प्लाट खरीदा है, जिस पर वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार सुबह वह कस्बा के अंदर एक दुकान में चाय पीकर अपने प्लाट में जा रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बेल्ट व डंडो से पीटा। जेब में मकान निर्माण के लिए जेब में रखे 23 हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया। साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि युवकों ने मोबाइल का सिम निकालकर रास्ते में फेंक दिया। युवकों के धमकी से उन्होंने इकदिल थाने या डायल 112 पर काल नहीं की। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि थाने या 112 पर लूट या मारपीट की कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।