फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी समेत तीन को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। साहसों थाना क्षेत्र के बिंडवाकला गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोगों ने मां-बेटी समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों लोग किशोरी को उठाकर अपने घर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने घायल किशोरी, उसकी मां व ताऊ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बिंडवाकला गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार सुबह घर में झाडू लगाकर कूड़ा बाहर फेंकने गई थी। इस दौरान गांव के तीन लोगों ने बेटी को कूड़ा फेंकने से मना किया। बेटी के विरोध करने पर एक युवक ने बेटी को पीट दिया। आरोप है कि युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे उठाकर अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जब वह व ताऊ मदद को दौड़े। तो तीनों लोगों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने बेटी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गंगादास दास गौतम ने बताया कि घायल बालिका व उसके ताऊ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें