फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की संचालक से घर से दो लाख का माल पाल

विज्ञापन
फोटो संख्या 11 - कुड़रिया गांव में चोरी की घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करते पुलिस कर्मी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। कुड़रिया गांव में बुधवार की रात चक्की संचालक के निर्माणाधीन मकान से चोर 40 हजार रुपये व जेवर समेत लगभग दो लाख का सामान उठा ले गए। पूरा परिवार मकान से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित आटा चक्की की झोपड़ी में सो रहा था।
विज्ञापन

सुबह मकान पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने बकेवर थाने में घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुड़रिया गांव निवासी धर्मवीर के मकान में कमरे का निर्माण कार्य हो रहा है। इसके चलते बुधवार की रात पूरा परिवार मकान कुछ दूर पर स्थित चक्की की झोपड़ी में सो रहा था।
धर्मवीर के मुताबिक रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद और जेवर समेत लगभग लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह उनका भाई राजू मकान पर निर्माण कार्य की निगरानी करने पहुंचा, तब वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें