फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर सीओ की कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की दोपहर को खडै़ता गांव के पास इनोवा से आगरा जा रहे लखनऊ में तैनात सीओ की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

अचानक टायर फटने से कार बेकाबू होकर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। सीओ व कार चालक को मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी कार मंगवाकर उन्हें आगरा के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस ने कार को क्रेन से उठवाकर कट के पास खड़ा करवा दिया। लखनऊ के इंद्रा नगर क्षेत्र के सीओ वरुण कुमार प्राइवेट कार से चालक व हमराह के साथ किसी काम से आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन

जब उनकी कार एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव खडैैै़ता के पास पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को पार कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई।
गनीमत रही कि दूसरी ओर से उस समय कोई वाहन नहीं आ रहा था। हादसे में सीओ उनके चालक व हमराह को मामूली खरोंचे आईं। हादसे की जानकारी मिलने पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

बाद में चौबिया पुलिस ने गाड़ी मंगवाकर सीओ और उनके हमराह को आगरा के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने बाद में दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन से उठवाकर उसे चौपुला कट के पास खड़ा करवा दिया।
एसओ चौबिया अंकुश कुमार राघव ने बताया कि कार में सीओ इंद्रानगर लखनऊ के साथ उनका चालक व हमराह सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें