फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में उठी भाई की अर्थी, शाम को आई बहन की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 19- मृतक अंकुर। फाइल फोटो
विज्ञापन

भाई के अंतिम संस्कार के बाद आई बहन की बरात
पांच लोगों के साथ आया दूल्हा, सादगी से पूरी हुईं रस्में
क्रासर
गोवंश से बाइक टकराने से हुई थी युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। एक तरफ भाई की अर्थी उठी तो दूसरी तरफ बहन की डोली तैयार। यह नजारा क्षेत्र के सिंघावली गांव में जब लोगों ने देखा तो हर आंख रो पड़ी।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सिंघावली निवासी रमेश सिंह नागर की बेटी गुड़िया की बरात 12 मई को आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार रात गुड़िया का चचेरा भाई अंकुर उर्फ छोटू (16) बाइक से शादी के लिए सामान लेने गया था। इटावा कचौरा रोड पर बैतालपुर गांव के पास गोवंश से बाइक टकराने से छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई तो निजी वाहन से छोटू को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटू की मौत की खबर से घर मातम में छा गया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। अंतिम संस्कार के बाद सादगी से विवाह की रस्में पूरी की गईं। आगरा जिले के बरहन से चंद्र मौली गांव से पांच लोग बरात लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें