फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से बाइक सवारों ने बीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसंवतनगर/ इटावा। बैंक से रुपये निकालकर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाश महिला से बीस हजार रुपये छीन ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जसवंतनगर के जैन मोहल्ला निवासी मंजू देवी पत्नी मानसिंह ने बुधवार दोपहर सेंट्रल बैंक से बीस हजार रुपये निकाले। रुपये एक पॉलिथीन में रखकर वह पैदल घर जा रहीं थीं। गुलाबबाड़ी इमली के पेड़ के पास बाइक से दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर मंजू से रुपयों वाली पन्नी छीन ली। महिला की चीखने-चिल्लाने पर आसपास जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
23 मई को बीज व्यापारी राजीव पालीवाल से भी बैंक ऑफ इंडिया से लौटते समय चार लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। इस मामले में भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने कहाकि सभी मामलों में गहनता से जांच की जा रही है। मामलों के खुलासों के सर्विलांस, क्राइम ब्रांच सहित थानों की फोर्स लगाई गई है। जल्द से जल्द सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

चोरियों का भी खुलासा नहीं
सैफई और बकेवर क्षेत्र में हुई चोरियों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। सैफई थाना के एक गांव के चार घरों से रविवार रात चोर बीस लाख के नकदी, जेवर ले गए थे। भरथना कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में तीन घरों में 23 लाख की चोरी हुई थी। नौ मई को बकेवर में व्यापारी के बंद घर से चोर छह लाख का माल ले गए थे।
रिटायर्ड फौजी के खाते से 85 हजार निकाले
भरथना। क्षेत्र के नगरिया यादवान निवासी रिटायर्ड फौजी रामदास यादव का एसबीआई में पेंशन खाता है। मंगलवार बेटे संदीप ने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई। खाते से 85 हजार रुपये गायब होने की जानकारी मिली। सात मई 84 हजार और आठ को एक हजार रुपये निकाले गए। रामदास ने बैंक में शिकायत के साथ कोतवाल में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका डेेबिट कार्ड कुछ दिन पहले कानपुर में बदल गया था। रुपये इटावा और भिंड से निकले गए हैं। एहतियातन खाते को सीज कर दिया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें