इटावा। भरथना सुरक्षित विधानसभा सीट इस बार भाजपा की झोली से निकलकर सपा के पास चली गई। भाजपा प्रत्याशी बदलने के बाद भी इस सीट नहीं बचा सकी। यहां से सपा प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह गौतम ने भाजपा के डा. सिद्घार्थ शंकर को 7559 मतों के अंतर से हराया।
सपा को कुल 1,03,676 और भाजपा को 96,117 मत मिले। बसपा की कमलेश अंबेडकर 37,599 मतों से तीसरे स्थान पर रहीं। 37 राउंड तक चली मतगणना में सपा की जीत धीरे धीरे आसान होती चली गई।
वर्ष 2022 में मिले मतों का विवरण
विधानसभा क्षेत्र भरथना (सुरक्षित)
प्रत्याशी ईवीएम मत पोस्टल मत कुल
राघवेंद्र कुमार सिंह सपा 102882 794 103676
डा सिद्घार्थ शंकर भाजपा 95586 531 96117
कमलेश अंबेडकर बसपा 37434 163 37599
स्नेहलता कांग्रेस 1842 12 1854
भूपेंद्र धनगर राशोसपा 870 03 873
राकेश चंद्र जनअधिकार 4179 06 4185
आदर्श निर्दल 354 0 354
मनोज निर्दली 819 0 819
नोटा 1253 04 1257
----------------------------------------------
कुल योग 2,45,219 1515 246734
-------------------------------------------------
टिकट काटा फिर भी नहीं बची सीट
भरथना विधानसभा क्षेत्र से 2017 के चुनाव में भाजपा की सावित्री कठेरिया विधायक निर्वाचित हुईं। उन्हें सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया से कड़ी टक्कर मिली।
इस बार भाजपा हाईकमान ने सावित्री कठेरिया की जगह पूर्व मंत्री स्व गौरीशंकर के पुत्र डॉ. सिद्घार्थ शंकर को प्रत्याशी बनाया। सिद्घार्थ के पिता इटावा की राजनीति में काफी सक्रिय रहे।
इस लिहाज से उन्हें उसका फायदा मिलने की उम्मीद थी। सिद्घार्थ वैसे लखनऊ में रहे हैं। मलिहाबाद से विधायक भी रहे हैं। क्षेत्रीय मतदाताओं ने बाहरी होने के कारण स्थानीय राघवेंद्र गौतम पर विश्वास जताया।
प्रत्याशी बदलने की रणनीति भाजपा के किसी काम नहीं आयी। यह सीट गंवानी ही पड़ी।
बेटे की मजबूत पकड़ का मिला फायदा
राघवेंद्र कुमार सिंह का बसपा छोड़कर सपा में आना काफी मुफीद रहा। सपा में आते ही उन्हें विधायकी मिल गई। पिछला चुनाव राघवेंद्र ने इसी सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था।
2021 में उन्होंने बसपा छोड़कर सपा ज्वाइन की। पंचायत चुनावों में उनके पुत्र दीपांशु गौतम को सपा ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुुनाव लड़ाया। दीपांशु चुनाव जीते। दीपांशु की क्षेत्रीय मतदाताओं पर पकड़ मजबूत होने का लाभ राघवेंद्र को मिला।
2017 में मिले मतों का विवरण
प्रत्याशी मिले मत
सावित्री कठेरिया भाजपा 82,005
कमलेश कठेरिया सपा 80,037
राघवेंद्र गौतम बसपा 61,838
---------------------------------