फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन दंपती से 30 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बाइक पर जा रहे दंपती को काले रंग की बाइक सवार एक व्यक्ति रोका और अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी ली। इस दौरान उसने दंपती के 30 हजार रुपये सफाई से निकालकर चलता बना।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने बताया कि आरोपी ने अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए हेलमेट न लगाने के लिए धमकाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान जेब में पड़े हुए 30 हजार रुपये रख लिए और दंपती को भगा दिया।
कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार दंपती ने जब जेब में हाथ डाला 30 हजार रुपये गायब थे। टप्पेबाजी के शिकार हुए गोरादयालपुर निवासी संतराम पत्नी सिरोजा संग 30 हजार रुपये लेकर बाइक से इटावा मंडी स्थित गिरवीं रखी जमीन के पैसे देने जा रहे थे।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बे से निकलते ही पेट्रोल पंप के पास हेलमेट लगाए काले रंग की बाइक सवार व्यक्ति ने बाइक को रोक लिया और अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए हेलमेट न लगाने के टोका।
इस दौरान उसने बाइक से उतारकर तलाशी लेने लगा। टप्पेबाजी की घटना को पुलिस महकमे से जोड़ने से पुलिस सतर्क नजर आई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सैफई क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, बसरेहर थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने पीड़ित दंपती से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें