फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों का दमखम देख दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सत्या देवी बिट्टा कुंअर ट्रस्ट के तत्वावधान में बकेवर महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन कई कुश्तियां हुई। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अयोध्या के जाने माने बाबा पहलवान और हरियाणा के रॉकी पहलवान की कुश्ती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपने दमखम दिखाए। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक चौबे, मोनू उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा, सुखवीर यादव, राजेंद्र बाबू, सन्नी यादव, संगठन मंत्री राहुल शुक्ला, जगराम सिंह, रामपाल सिंह, शीलू शर्मा, जयकरन सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर विधायक का स्वागत किया।
सरिता भदौरिया ने कहा कि मेले संस्कृति के संरक्षक हैं। उधर, सचित और विवेक यादव की कुश्ती बराबर पर रही। गोलू पहलवान और संकित के बीच कुश्ती में संकित ने बाजी मारी। विपिन और मनोज के बीच हुई कुश्ती में मनोज विजयी रहे।
विज्ञापन

महिला पहलवान दिल्ली की अंशू और हरियाणा की पूनम पहलवान के बीच हुई कुश्ती में पूनम ने बाजी मारी। दंगल में सबसे रोमांचक कुश्ती रॉकी पहलवान हरियाणा और बाबा राजेश हनुमान गढ़ी अयोध्या के बीच हुई, जिसमें प्रथम बार रॉकी पहलवान जीते।
वही दूसरी कुश्ती में बाबा पहलवान ने रॉकी पहलवान को हराया। दंगल में आसपास के गांव के लोगों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बाबा राजेश ने लड़ी आधा दर्जन कुश्तियां
बकेवर। अयोध्या से आए पहलवान बाबा राजेश ने दो दिन के दंगल में आधा दर्जन कुश्तियां लड़ी। बाबा के कुश्ती के दांव ने दर्शकों में भारी रोमांच पैदा किया। हनुमान गढ़ी अयोध्या के पहलवान बाबा राजेश दास ने दंगल में करीब छह से अधिक कुश्तियां दो दिन में लड़ी और सभी जीती।
राजेश ने हरियाणा के रॉकी पहलवान से एक बार दांव में चूकने से हार गए तो पुन: उसी रॉकी पहलवान से कुश्ती खुद 21 सौ रुपये का इनाम रखकर लड़ी। मात्र कुछ मिनट में ही रॉकी को चित कर कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें