फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी ने मांगों को लेकर धरना दे किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना/ताखा। प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ पदाधिकारियों ने कई मांगों को लेकर ब्लाक कार्यालय में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष रामजनक के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा को नौ सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिवर्ष विकास के लिए 10 लाख रुपये की निधि सुनिश्चित करनेे, पांच हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने, ब्लॉक कार्यालय आने-जाने के लिए पांच सौ रुपये।
न्याय पंचायत में जनता से संवाद के लिए कार्यालय उपलब्ध कराये जाने, दुर्घटना बीमा और पेंशन दिलाए जाने आदि मांगे शामिल रहीं। इस दौरान बीडीसी वीर सिंह, सुदीश दिवाकर, नवल किशार, दीपेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, रमाकांत कठेरिया, पुष्पा देवी, निशा देवी, सरिता देवी, नीरज यादव व पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ताखा में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट खंड विकास अधिकारी अवधेश यादव को दिया, जिसमें पदाधिकारियों ने अपनी कई मांगे रखी।
सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्रमुखता देने की मांग की गई। इस मौके पर शिव कुमार ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान क्षेत्र पंचायत संघ ताखा रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, सलामुद्दीन सिद्दीकी, ब्रहम पाल सिंह आदि तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें