फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेसू की बरात का मुस्लिम युवाओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। टेसू झैंझी के विवाह में कस्बे में सांप्रदायिक एकता की मिसाल भी देखने को मिली। युवाओं ने बड़ा टेसू बनाकर गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली। मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भी बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

विवाह समारोह से जुड़े वर्गों के लोगों ने दो रुपये दक्षिणा लेने का शगुन पूरा किया। वहीं मुस्लिम घरों में बच्चों के साथ-साथ बड़े भी शादी के उल्लास में दिखे। समीर रिहाना, मुबीन, अजीम, शौकत आदि ने विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कस्बे की बेटी सिंह चौहान, अनुज यादव, आशू यादव, छोटू ठाकुर एक बड़ा सा टैटू बनाकर टेशू की बरात निकाली। बरात में फिल्मी गानों पर नाचते-गाते युवाओं का समूह कस्बे के मुख्य बाजार से घूमा। इस दौरान मुस्लिम युवाओं ने घरों से निकलकर स्वागत किया। सभी बरातियों को ठंडा पानी पिलाकर गले लगाया। इसके बाद लड़कियों के द्वारा बनाई गई झैंझी से शादी की रस्म अदा की गई। लोगों को प्रसाद के तौर पर खील, गट्टा आदि मिला। हिंदू धर्म में शादियों की सहालग का श्री गणेश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें