फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैँक की चुनाव प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। सहकारी बैंक में इटावा और औरैया के 14 संचालकों के चुनाव के लिए 27 सितंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 28 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा, 16 को आपत्तियां ली जाएंगी। 17 सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। संचालक पद के लिए 20 सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 21 सितंबर को जांच के बाद 27 सितंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें