फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से आटो पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो पलट गया और उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार व चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ही चौबान गांव निवासी बृजेश कुमार (40) आटो चलाते थे।
वह रोज की तरह सोमवार को भी आटो लेकर घर से निकले थे। देर शाम वह आटो लेकर घर लौट रहे थे। कचौरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान आटो क्षतिग्रस्त हो गया और बृजेश घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो को सड़क किनारे कराकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई। घायल बृजेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आटो चालक की कार की टक्कर से मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार व चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, चकरनगर थाना क्षेत्र राजपुर गांव निवासी दुर्ग सिंह पत्नी खुशबू के साथ बाइक से कस्बा चकरनगर से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान खंड विकास कार्यालय के पास साइकिल सवार एक लड़के को बचाने के चक्कर में वह पत्नी समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
साइकिल सामने आने से बाइक असंतुलित हो गई थी। हादसे में घायल दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां खुशबू की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नहीं पहुंची एंबुलेंस, आटो से भेजा घायल
बकेवर। क्षेत्र के लखना-चकरनगर मार्ग पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में औरैया में मोबाइल टॉवर में नौकरी करने वाला सुमित घायल हो गया।
पुलिस ने एंबुलेंस के मौके पर न पहुंचने पर उसे आटो से अस्पताल भेजा। चकरनगर क्षेत्र के छिपरोली गांव निवासी सुमित औरैया से ड्यूटी करके बाइक से वापस गांव लौट रहा था।
डिभोली पुल के पास चकरनगर की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमित घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद भी लवेदी थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इस पर घायल को राहगीरों ने ही आटो से सीएचसी राजपुर पहुंचाया। घायल को अस्पताल भेजे जाने के बाद के करीब 15 मिनट बाद थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एसओ जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि यमुना नदी में डूबे युवक खोज करने में लगे थे। इस वजह से हादसा स्थल आने में देरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें