फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीट चौड़ी सड़क और 60 फीट पर अतिक्रमण

विज्ञापन
ऊसराहार में सड़क पर तौला जा रहा धान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ऊसराहार। कस्बे में हाथ ठेले से लेकर गल्ला आढ़तियों तक ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। आलम ये है कि 80 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के चलते मात्र 20 फीट ही राहगीरों के लिए बची है। जिस पर वाहन सवारों को निकलने में बहुत मुश्किल होती है।
विज्ञापन

मंडी समिति की स्थायी जगह न होने के कारण गल्ला आढ़तियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक आढ़तों पर गल्ले की तौल होती है।
इस समय धान की खरीद चल रही है। जिससे सैकड़ों ट्राली धान सड़क पर फैला रहता है। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी तो होती ही है। साथ ही कभी भी बडे़ हादसे की आशंका भी रहती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि कस्बे में सड़कों पर अतिक्रमण को जल्द खत्म कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें