फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए होंगे खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खेलकूद में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में इटावा में तहसील स्तरीय और जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने विकास भवन में आयोजित बैठक में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है।
खेल स्पर्धा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तरीय व जिला स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट एवं हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि 16 नवंबर को तहसील सदर, 17 नवंबर को तहसील सैफई, 18 नवंबर को तहसील चकरनगर, 21 नवंबर को तहसील जसवंतनगर, 22 नवंबर को तहसील ताखा तथा 23 नवंबर को तहसील भरथना में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

24 से 26 नवंबर तक ज्योतिबा फुले स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हाेंगी। इनका समापन 27 नवंबर को होगा। सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने आयोजकोेें से कहा कि सभी स्पर्धाएं भव्य तरीके से आयोजित की जाएं।
विज्ञापन

सभी बीईओ संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं। जो आयोजक तहसील पर सबसे अच्छा आयोजन करेगा उसकी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार राय, डीडीओ दीनदयाल वर्मा, सभी उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें