फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/फर्रुखाबाद। फेतहगढ़ निवासी किन्नर के अपहरण, उससे कुकर्म, लूट के बाद उसकी हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी ट्रक ड्राइवर ने रविवार रात अपनी बहन की ससुराल में तौलिया से फांसी लगा ली बहन की ससुराल इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढ़िया गुलाब सिंह गांव में है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, उसे सोमवार को सीजीएम कोर्ट फतेहगढ़ में सरेंडर करना था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के पांड़री गांव निवासी ट्रक ड्राइवर आशाराम और उसका हेल्पर ब्रजेश उर्फ बंटी ने फतेहगढ़ के मोहल्ला किरानगंज से एक किन्नर का अपहरण कर लिया था। 25 सितंबर 2021 को किन्नर की मां ने थाना फतेहगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना एसआई आनंद शर्मा कर रहे थे। पुलिस ने जब किन्नर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई। पुलिस ने भिंड जिले के पांड़री गांव से हेल्पर ब्रजेश उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ब्रजेश ने बताया कि ट्रक ड्राइवर आशाराम ने किन्नर के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके जेवरात लूट लिए और लाश यमुना नदी में फेक दी। आरोपी ट्रक ड्राइवर उसी समय से फरार चल रहा था। आरोपी आशाराम के भांजे दीपचंद ने बताया कि वे सभी लोग मामा का सरेंडर करवाना चाह रहे थे, इसके लिए एक सप्ताह पहले सीजीएम कोर्ट में आवेदन भी दिया था। सोमवार को उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना था।
विज्ञापन

10 दिसंबर को वे पांड़री से उनके गांव गढ़िया गुलाब सिंह आए हुए थे। रात में वे बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे, उसी दौरान उन्होंने तौलिया से फांसी लगा ली। हम लोगों ने छप्पर से लटकता शव सुबह पांच बजे देखा। घटना के बाद हम लोगों ने थाना बढ़पुरा में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी आशाराम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। दीपचंद ने बताया कि उनके मामा के छह बच्चे हैं और फिलहाल बच्चे और मामी इंदौर में एक रिश्तेदार के यहां हैं। उन सभी को भी मौत की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें