इटावा। जनपद में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सदर कोतवाली के लालपुरा निवासी प्रिंस की बाइक में सोमवार दोपहर लुहन्ना चौराहे पर दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। यह हेलमेट लगाए थे।
वैदपुरा के छितौनी निवासी कमलेश की बाइक में सोमवार दोपहर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की पत्नी कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें डाक्टरों जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया।
चौबिया के केशवपुरा निवासी बाइक सवार अंशुल कुमार को टेंपो ने टक्कर मार दी। अंशुल हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं खरदूरी वैदपुरा निवासी रायवीर सिंह को इटावा-फर्रुखाबाद रोड पर बसरेहर पेट्रोल पंप के सामने से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसें में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस व परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।