फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से 20 फुट नीचे गिरी बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना चौबिया-उसराहार की सीमा पर गांव बनी हरदू के पास प्राइवेट बस रेलिंग से टकारकर 20 फीट नीचे खंदक में जा गिरी। हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल यूनिव र्सिटी में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस में 60 यात्री थे। हादसे की वजह चालक को झपकी आनी बताई जा रही है। हादसे के तत्काल बाद चालक, परिचालक भाग गए।
विज्ञापन

बस सवार ज्यादातर यात्री दिल्ली और नोएडा में रहते हैं। दिवाली पर सभी लोग आजमगढ़ जा रहे थे। ज्यादातर यात्री नींद में थे। देर रात अचानक तेज आवाज के साथ हादसा होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। रात का समय होने के कारण ग्रामीण भी मौके पर नहीं पहुंचें। यात्रियों ने खुद बस से बाहर निकलकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एक्सप्रेसवे पर तैनात यूपीडा के सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे।
आनन-फानन सभी छह घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सगड़ी निवासी कुमारी आयुषी (20) उसकी छोटी बहन कुमारी श्रेजल (18), आंबेडकर नगर के उस्मानपुर निवासी सखीरा खातून और उनके पति अब्बू घायल हो गए। इन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी व आजमगढ़ के भदायू निवासी सुशील कुमार व रुद्राक्ष सिंह को बसरेहर सीएससी इलाज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें