फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में 53 बीघा फसल जली

विज्ञापन
आग से जली फसल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम भरथना - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना/ताखा (इटावा)। अलग-अलग गांवों में आग लगने से मंगलवार को 53 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दो जगह ग्रामीणों और एक जगह फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। एसडीएम ने खेत पर जाकर नुकसान आकलन किया।
विज्ञापन

भरथना के मल्होसी गांव के निकट खेत मे मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। लपटें उठती देखकर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। पौन घंटे में आग पर काबू पा। आग से करीब 16 बीघा फसल जल गई।लेखपाल चंदन सविता ने बताया कि मुन्नी लाल की सात, रघुनाथ की पांच, और बैजनाथ की साढे़ चार बीघा फसल जली है। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने भी खेत पर नुकसान का जायजा लिया। महमूदपुर (रमायन) गांव निवासी नरेंद्र के घर के पास रखी लकड़ी के गट्ठर में भी आग लग गई थी।
ताखा क्षेत्र के कुरखा खेरे कंपाइन मशीन की चिंगारी से खेत में आग लगने से 18 बीघा गेहूं फसल जल गई। नगला विजयी, कुरखा, हिरमानी, नगला भिखारीदास के लोग आग बुझाने में जुट गए और फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। हिंदूपुर वैदपुर के दिनेश यादव, कैलाश चंद्र, नरेशचंद्र, कृष्णकांत, मिटोला देवी और बेगमपुर के बलवीर सिंह की फसल जल गई। एसडीएम कौशल कुमार ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

पीसापुरा गांव में आग से नेम सिंह, कप्तान सिंह की पांच बीघा, कमलेश, अनुरुद्ध, कंठश्री की पांच बीघा, बांकेलाल की तीन, राजेंद्र की तीन बीघा, महेश चंद्र की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल कुलदीप कुमार ने नुकसान का आंकलन किया।

किसानों से बात करते एसडीएम ताखा- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें