फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में कूदा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोंहार स्थित तालाब में एक युवक कूद गया। उसकी तलाश में पहले स्थानीय गोताखोर लगाए गए। कोई सुराग न मिलने पर आगरा से एनडीआरएफ (नेशनल डायजेस्टर रेस्पोंस फोर्स) की टीम बुलाई गई। देरशाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव सोंहार निवासी उजीर सिंह (28) ने गांव के बाहर स्थित तालाब में छलांग लगा दी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। कुछ तैराक युवकों ने पानी में उतरकर निकालने की कोशिश भी की। लेकिन कुशल तैराक न होने के चलते युवक को बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद युवक पानी में नीचे चला गया। स्थानीय गोताखोरों को युवक की तलाश में लगाया गया।
सफलता नहीं मिली तो आगरा से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर देरशाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि शुक्रवार सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुस्से में उसने छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह से ही गोताखोर तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें