फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। पिवारी चौकी के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नरेश शुक्रवार रात सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और पड़ोसी उसे जिला अस्पताल कासगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिवारी चौकी इंचार्ज अफसर खान ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। छह भाइयों में मृतक सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी नीतू कुमारी, डेढ़ वर्ष का बेटा मोहन और 15 दिन पूर्व जन्मी बेटी है। युवक की असमय मौत से परिवार के लोगों की रो रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन





बाइक फिसलने से युवक की मौत
एटा। मोहल्ला शांति नगर निवासी मुनेंद्र प्रताप किसी कार्य से कासगंज जा रहा था। मिरहची थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के आधार पर परिजन को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें