फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दादी की तेरहवीं से पहले पौत्र का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 14 Feb 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक पीयूष का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना क्षेत्र निधौली कलां के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने दिल्ली जाने से रोकने पर फंदा लगाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा सलेमपुर गोपालपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पिता चंद्रिका प्रसाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित में उन्हें नौकरी मिल गई। इसके बाद यहां रहने लगे और मां सुखरानी भी साथ ही रहती थीं। बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो गई और 16 फरवरी को तेरहवीं है। इस वजह से 9 फरवरी को गांव से भी सब लोग यहां आ गए। शुक्रवार को भतीजा पीयूष (18) दिल्ली जाने की जिद कर रहा था। उससे कहा कि दादी की तेरहवीं के बाद चले जाना। इस पर उसकी पिता अनिल से कहासुनी हो गई।
समझाने के बाद वह मान भी गया। मगर पता नहीं फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने कॉलेज परिसर में पेड़ से फंदा लगा लिया। पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी कहासुनी के बाद फंदा लगाने का लग रहा है। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें