फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के डर से फंदे से झूला इनामीः आत्महत्या को उकसाने के मामले में था नामजद, पुलिस लगातार दे रही थी दबिश

Sun, 12 Mar 2023 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद युवक ने जेल जाने के डर से फांसी लगाकर जान दे दी। वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जेल जाने के डर से पांच हजार के इनामी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह बहन के घर था। बहनोई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।  

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के बादामपुर गांव का है। यहां रविवार को गांव निवासी मुंशी सिंह के खेत में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। युवक की पहचान प्रदीप कुमार (42) निवासी कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरगोजिया गांव के रूप में हुई। बादामपुर वह अपनी बहन सरोज देवी और बहनोई रामग्रीश यादव के घर आया था। 

पांच हजार का इनाम घोषित था

बहनोई ने बताया कि 27 सितंबर 2022 में प्रदीप का अमरगोजिया गांव निवासी दिनेश सिंह से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर दिनेश ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप प्रदीप, इसकी पत्नी और पुत्र पर लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इधर पुलिस ने हाजिर न होने पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसकी वजह से वह छिपता फिर रहा था। मेरे घर 10 मार्च को होली मिलने आया था। बताया कि उसे हर समय जेल जाने का भय सता रहा था। इसी बात को लेकर उसने खुदकुशी कर ली।

उधार पैसे लेकर वापस न देने पर हुआ था विवाद

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 17 हजार रुपये उधार लेकर वापस न देने पर विवाद हुआ था। रकम पांच वर्ष पूर्व बिजली बिल जमा करने के लिए ली गई थी। मारपीट के बाद दिनेश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पुत्र सोनू ने प्रदीप और इसकी पत्नी व बेटा के खिलाफ मारपीट कर गाली-गलौज करने और धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट 28 सितंबर को लिखाई थी।

गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे

बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन, गिरफ्तार नहीं हो सका। इसके बाद पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। अब आत्महत्या करने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें