राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के पास खेत में झोपड़ी पड़ी है। खेताें में फसल भी खड़ी है। पत्नी झोपड़ी में दिन में चली जाती थी। सोमवार को भी वह दिन में गई थी। शाम को जब मैं झोपड़ी पर गया तो देखा गांव किशनपुर निवासी करू पत्नी के साथ गलत काम कर रहा था। उसने हमें देखा तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की देर रात क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर और प्रभारी निरीक्षक रुपेश वर्मा घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। थाना प्रभारी रुपेश वर्मा ने बताया आरोपी की तलाश में छापेमार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया घटना स्थल का निरीक्षण किया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।