फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 17 करोड़ रुपये से होगा घुंघरू नगरी का उद्धार, बोर्ड बैठक में बजट हुआ पारित

Tue, 16 Jul 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की दूसरी बोर्ड बैठक पालिका के सभागार में हुई। चेयरमैन गौरी देवी वर्मा द्वारा बैठक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में घुंघरू नगरी के सर्वागीण विकास के लिए सत्रह करोड़ रुपये की धनराशि का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। शहर में सड़क निर्माण, पेयजल, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, नाला निर्माण, स्वागत द्वार, घंटाघर पार्क सहित पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पटल पर रखे वेतन,पेंशन आदि 64 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान वरिष्ठ सभासद आरजू बानो के प्रस्ताव पर चेयरमैन गौरी वर्मा ने बताया कि तीन हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल के मानचित्र को पास करने के लिए 2100 रुपये, इससे अधिक क्षेत्रफल के मानचित्र के लिए 5100 रुपये तथा तीन सौ वर्ग फीट क्षेत्रफल की दुकान के लिए 7500 रुपये मानचित्र शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बोर्ड बैठक में पालिका की दुकानों का किराया भी बढ़ाया गया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा गौरी देवी वर्मा द्वारा सभी सभासदों को उनके द्वारा उठाई गईं समस्याओं का जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।
साथ ही सभासदों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को नोट कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने को कहा गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा, प्रभारी जेई त्रिलोकी नाथ यादव, एसएफआई महेश यादव, वरिष्ठ लिपिक मनोज गोस्वामी, के अलावा आशा देवी,आरजू बानो, देवेश शर्मा, कृष्ण कुमार, मोहम्मद शहजाद खलीफा, वीरेंद्र सविता, ललित वार्ष्णेय, नजराना बेगम, स्वालेहा वसीम, बबली यादव सहित समस्त सभासदगणों के अलावा एनुल हक, झरनेन्द्र पाल सिंह, संदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें