फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किराए के मकान में मिला महिला का शव

Sun, 15 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना जैथरा के मोहल्ला कृष्णगंज में किराए के मकान में रहने वाली महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। मृतका का पति दिव्यांग है। दंपती शादी समारोहो में काम करके अपना गुजारा करते थे। पति ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव कसा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्नी बेबी (32) के साथ कस्बा के मोहल्ला कृष्णगंज में किराए के मकान में रहता है। काफी समय से हम लोग कस्बा में रहकर शादियों में काम करके गुजारा कर रहे थे। दिन में कस्बा में काम करने के बाद रात को हम अपने गांव कसा चले जाते थे। बच्चों की पढ़ाई की वजह से पत्नी यहीं रहती थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि प्रदीप के जाने के बाद रात के समय एक अन्य युवक महिला के कमरे पर आता था। रविवार की सुबह युवक को जाते हुए देखा गया था। उसके बाद जब प्रदीप कमरे पर पहुंचा तो उसने देखा बेबी अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ी हुई है। पास जाकर देखा तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें