उत्तर प्रदेश के एटा में पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी महिला की मौत हो गई। पति को जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। पति ने प्रेमी द्वारा हत्या करने की बात कही गई है।
पति को पीटकर भगाया, उसी के घर रहने लगा
घटना जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव का ही दबंग बंटू सिंह करीब तीन वर्ष से मेरे ही घर में मेरी पत्नी के साथ रह रहा है। मैंने विरोध किया तो उसने पीटकर मुझे घर से निकाल दिया। मेरी पत्नी व 11 साल की बेटी के साथ मेरे घर पर रहने लगा। बताया कि बंटू करीब 45 वर्ष का है, जबकि पत्नी की उम्र 30 वर्ष है।