फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन का बैनामा करने के नाम पर 5 लाख ठगे

Tue, 06 Jun 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ में योगेश कुमार निवासी गांव करारा थाना एका जिला फिरोजाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि राजवीर सिंह इसके पुत्र योगेश कुमार निवासी यादव नगर कस्बा व थाना अवागढ़ ने 10 जनवरी 2020 को दो बीघा जमीन का सौदा 18 लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद 13 मार्च को 5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके बाद जमीन पर ईंट डलवाकर नींव भरवाने के लिए कहा गया तो 7 हजार ईंट पहुंचा दी और कब्जा करने के बाद बैनामा करने को कहा गया। इसके बाद गुमराह किया गया और बैनामा नहीं किया। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें