फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में फिरोजाबाद जनपद निवासी महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। नर्सिंग होम के चिकित्सक, संचालक सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सेनाकलां निवासी विक्रम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन विनीता की शादी फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव बढाईपुरा में हुई थी। बुखार आने पर बहन को शहर के आगरा रोड स्थित आराध्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां डॉ. निखिल सिंह, नितिन व हॉस्पिटल के संचालक बंटू की देखरेख में बहन का इलाज चल रहा था। 8 मार्च को चिकित्सक ने खून की कमी बताते हुए इसे चढ़ाने के नाम पर 35 हजार रुपये जमा करा लिए। खून चढ़ाने के बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई। डॉ. निखिल ने एक इंजेक्शन लगा दिया जिसके लगते ही बहन के मुंह से झाग आने लगा। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से विनीता की मौत हुई है। जब संचालक से कहा कि पुलिस से शिकायत करेंगे तो संचालक सहित रवी चौहान आदि ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें