फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की उपचार के दौरान मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फफोतू में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने बहनोई पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन कुसुम (40) का विवाह गांव फफोतू निवासी अतर सिंह के साथ किया था। बहनोई आए दिन बहन को गालियां देते हुए पीटते थे। 20 मई को भाई की शादी है, इसलिए कुसुम मायके आई हुई थी। मगर बहनोेई ने उसको वहां रुकने नहीं दिया और जान देने की धमकी देकर घर पर बुलाने की बात कही। कहा कि अगर नहीं आई तो जमीन बेच दूंगा और मर जाऊंगा।
इस डर की वजह से 4 दिन पहले ही कुसुम मायके से वापस ससुराल आ गई थी। फिर भी पता नहीं किस बात से नाराज होकर अतर सिंह ने बहन को बुरी तरह से पीटा। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गई तो अस्पताल में दिखाया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि महिला बीमार थी, जिसके चलते 10 मई को गश खाकर घर में गिर पड़ी। तभी से उसका उपचार चल रहा था। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मायके वाले मृतका की बेटी के नाम जमीन आदि कराने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें