फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधान पुत्र पर ग्रामीणों ने लगाया सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाबरपुर में एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में प्रधान पुत्र पर सीसीटीवी फुटेज बदलने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।बृहस्पतिवार की रात कोतवाली देहात के गांव बाबरपुर निवासी कालीचरण, प्रमोद कुमार, प्रशांत कुमार व महेश चंद्र के घर में अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने घर में रखा लाखों का सामान पार कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारीयों को शिकायती पत्र दिया। इसमें ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार पर आरोप लगाए। कहा कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क निकाल ली। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर दूसरी हार्ड डिस्क दे दी। सीसीटीवी फुटेज बाबरपुर की बदलकर किशनपुर की दी गई है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि रिश्तेदारी में हुई एक गमी की वजह से चोरी की घटना के बाद वह इन लोगाें के पास नहीं पहुंच सके थे। इसी के विरोध में ये लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के कहने पर ही डिजिटल वाॅयस रिकॉर्डर (डीवीआर) की हार्ड डिस्क निकालकर चौकी पहुंचाई थी। उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या अदला-बदली नहीं की गई है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी का कहना है कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के इन आरोपों की भी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें