फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साल दर साल बीएड से युवाओं का रुझान हो रहा कम

Sat, 08 Jun 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जबसे प्राथमिक विद्यालयों में बीएड धारकों की नियुक्ति पर रोक लगी है। तबसे साल दर साल युवाओं का रुख बीएड की तरफ कम होता जा रहा है। यह बात हम नहीं जिले में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के आंकड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले तक बीएड डिग्री धारक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर भर्ती हो जाते थे। उस समय बीएड के लिए युवाओं में मारामारी रहती थी। यहां तक की जिले में सीटें भी कम पड़ जाती थीं। बाद में शासन ने इस पर रोक लगा दी। उन्होंने भर्ती के लिए बीटीसी व डीएलएड की योग्यता कर दी। इससे बीएड करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होने लगी।
जिले की बात करें तो 2022 में यहां 6 केंद्रों पर 3000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 2023 में यह संख्या कम हो गई। 2500 के करीब विद्यार्थियों ने 6 केंद्रों पर परीक्षा दी। वर्ष 2024 में यह संख्या और कम हो गई है। इस बार जिले में 4 केंद्रों पर 1857 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जेएलएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी बीबीएस परिहार ने बताया बीते वर्षों के सापेक्ष बीएड में प्रवेश परीक्षा वाले विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

-
बीते वर्ष खाली रह गईं थी बीएड की सीट
जिले में कई कॉलेज में बीएड कराई जाती है। बीते वर्ष जिले में बड़ी संख्या में बीएड की सीटें खाली रह गईं थी। कॉलेजों के संचालक बीएड करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी करते देखे गए थे। इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा प्रवेश परीक्षा में लगभग 650 अभ्यर्थी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें