फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बोर्ड पर बाबा साहब के चित्र से छेड़छाड़ पर हंगामा

Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर के गांव नगला खरगी में चौराहे पर लगे बोर्ड पर बने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र को किसी ने विकृत कर दिया। गांव के लोगों ने इस पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इस चित्र से छेड़छाड़ की गई। बुधवार सुबह जब लोगों ने देखा तो आक्रोश पनप गया। पूर्व में प्रदेश की बीएसपी सरकार ने नगला खरगी को आदर्श गांव का दर्जा दिया था। मार्गदर्शक के रूप में लगे इस बोर्ड पर बाबा साहब का चित्र बना हुआ है। इस चित्र को शरारती तत्वों ने विकृत कर दिया। ग्राम प्रधान जयकुमार ने बताया कि शरारती तत्वों ने सौहार्द एवं माहौल खराब करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पेंटर को बुलाकर बोर्ड को सही कराएंगे। लोगों को समझाकर बोर्ड को पॉलिथिन से ढकवा दिया गया है। मिरहची थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि घटना के संबंध कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। यदि मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें