फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानसिक रूप से बीमार युवती से छेड़छाड़, आरोपी को परिजन ने पीटा

Wed, 28 Aug 2024 09:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मानसिक रूप से बीमार युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बुधवार को वह गांव में पहुंचा तो पीड़िता ने पहचान लिया। परिजन ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच सीमा विवाद का ड्रामा भी चला और लेखपाल के जरिए निर्धारण कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक गांव निवासी मानसिक व शारीरिक रूप बीमार युवती के साथ नगला प्रेमी निवासी भगवानदास और लेखपाल सिंह व एक अन्य ने सोमवार का देर शाम छेड़छाड़ की। युवती किसी तरह से इनके चंगुल से छूटकर घर पुहंची और परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। शाम को अंधेरा हो जाने की वजह से परिजन ढूंढ़ नहीं पाए और घर लौट आए। बुधवार को आरोपी भगवानदास को पीड़िता ने पहचान लिया और परिजन को बताया। जिसके बाद परिजन ने भगवानदास को पकड़ लिया और पीटने के बाद पीआरवी - 112 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना बागवाला पुलिस को बुलाया। बागवाला पुलिस ने घटनास्थल कोतवाली देहात का बताया। इस पर मरथरा चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार पहुंचे। सीमा विवाद नहीं सुलझा तो लेखपाल को बुलाया गया। तब कहीं जाकर तय हुआ कि घटना स्थल कोतवाली देहात क्षेत्र में है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन दोनों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें