फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बजट बोर्ड बैठक में हंगामा, फेंकीं कुर्सी मेज

विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान मेज-कुर्सी फेंक हंगामा करते सभासद।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद एटा की बजट बोर्ड बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। कुर्सी-मेज फेंकी गईं। सभासदों के एक पक्ष ने ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया। इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया। दोनों पक्षों में तकरार के बीच बैठक समाप्त हुुई।
विज्ञापन

पालिका सभागार में दोपहर 12 बजे बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। हालांकि सभासदों के पहुंचने में देरी पर दोपहर दो बजे बैठक शुरू हो सकी। सभी सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित प्रस्ताव लिखकर दिए। बजट प्रस्ताव भी रखे गए। इस बीच 14 सभासदों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी के समझाने पर सभासदों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान पालिका में भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। एक पक्ष ने ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा उन्हें कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया तो दूसरा पक्ष भड़क उठा। दूसरे पक्ष ने बोर्ड बैठक में कुर्सी-मेज फेंक दीं। हंगामे के बीच मेज पर रखा कांच का गिलास टूट गया। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी और एएसडीएम अबुल कलाम ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

--------------------------
सभासदों ने एक-दूसरे पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बैठक की शुरूआत से ही दोनों पक्ष आमने-सामने थे। सभासद दिलीप पचौरी और विजेंद्र गुप्ता एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे। इस बीच दोनों में बहसबाजी भी हुई। इस दौरान अन्य सभासदों ने उन्हें शांत किया।
---------------------------
जलभराव और सीवर प्रोजेक्ट पर नाराजगी
बैठक में सभी सभासदों ने शहर में जलभराव को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इसका प्रमुख कारण नालों पर अतिक्रमण बताया गया। मनोनीत सभासद निशा चौहान समेत अन्य सभासदों ने सीवर लाइन कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
--------------------
दो हजार बल्ब गायब होने का लगाया आरोप:
सभासद विजेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका से दो हजार बल्ब गायब होने का आरोप लगाया। प्रकाश निरीक्षक रामकिशन से बल्बों का हिसाब मांगा। पिछली बोर्ड बैठक में पास 25 वाटर आरओ के बारे में भी पूछा कि अभी तक ये क्यों नहीं लगे?
पालिकाध्यक्ष पर भी जड़े आरोप
सभासद कुलदीप शाक्य ने पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी पर भी आरोप जड़े। कहा कि बोर्ड बैठक की मिनट बुक पर काम नहीं किया गया है। सभासदों द्वारा मिनट बुक मांगने पर एक माह तक नहीं दी जाती है। सीवर लाइन के कार्य का उपभोग प्रमाण पत्र सभासदों की बिना सहमति के दे दिया गया।
नगर पालिका की वित्तीय बजट बैठक सभी सभासदों के सहयोग से हुई। सभासदों की उपस्थिति में 50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।
- मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
नगर पालिका की वित्तीय बैठक में 50 करोड़ रुपये अनुमानित व्यय का बजट पास किया गया। सभासदों की मौजूदगी में बैठक का कोरम पूरा किया गया।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
17 निर्वाचित और एक मनोनीत सभासदों ने मिलकर ईओ को कार्य मुक्त करने के लिए लिखित प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव नहीं माना जाएगा तो अन्य प्रस्ताव भी हमें स्वीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन

- दिलीप पचौरी बिट्टू सचिव सभासद संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें