फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: यूपी पुलिस में 10 साल पहले हुआ भर्ती, थाना पिलुआ में पोस्टिंग...फंदे से लटक कर दे दी सिपाही ने जान

Tue, 25 Mar 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Constable Suicide In Etah:  एटा के थाना पिलुआ के आवास में सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। सुबह हुई गणना के दौरान जब सिपाही नहीं मिला, तो आवास में जाकर देखा गया। यहां सिपाही की लाश देख साथियों के होश उड़ गए।
 
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना पिलुआ में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी लाश थाना परिसर में बने आवास में फंदे से लटकती मिली। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर आ गए। बताया गया है कि वो मानसिक रूप से परेशान था और उसका उपचार भी चल रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान


 
Trending Videos

वर्ष 2016 में हुआ था पुलिस में भर्ती
मृतक सिपाही का नाम रविंद्र कुमार है, जो 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। रविंद्र कुमार मूल रूप से गांव सलेमपुर जाट थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे। हाल में वे एटा के थाना पिलुआ में तैनात थे। बताया गया है कि सोमवार की देर रात थाना परिसर में बने आवास में फंदे से लटककर रविंद्र ने अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें -  UP: राजू पंडा को पुलिस ने दबोचा...ऐसा शातिर जिसकी बंद घरों पर रहती थी नजर, कई थानों में दर्ज हैं 25 केस


 

ऐसे हुई जानकारी
थाने में मंगलवार सुबह जब गणना के लिए सभी कर्मियों को बुलाया गया, तो रविंद्र कुमार नहीं थे। साथी उन्हें बुलाने के लिए आवास पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देख उनके  पैरों तले जमीन खिसक गई। सिपाही का शव फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन सिपाहियों ने साथी को फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन

एसएसपी ने दी ये जानकारी
सिपाही की आत्महत्या की सूचना के बाद एसएसपी श्याम नारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि आरक्षी मानसिक रूप से परेशान था।  हापुड़ में उनका उपचार चलने की भी जानकारी मिली है। एसएसपी ने बताया कि उपचार की वजह से सिपाही ने 24 फरवरी से 10 मार्च के बीच तीन बार छुट्टी भी ली थी।  फिलहाल आरक्षी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें