फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर के पास अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंद दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव अलीपुर के पास शिवम उर्फ कल्लू (23) पुत्र शिवचरन सिंह निवासी खरसुलिया और सुनील कुमार (25) पुत्र भूप सिंह निवासी नगला विशुन शनिवार देर शाम टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में दोस्त थे। टहलते समय किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लेकर सीएचसी अलीगंज पर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही शवों को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें