फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के विरुद्ध चला पुलिस का अभियान, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग की टीमों ने भी संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 5 अवैध कारोबारी जेल भेजे गए हैं। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पटियाली थाना पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में गांव नगला हीरा और मौतर चौराहा पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इन दोनों स्थानों से 225 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। जबकि हजारों लीटर लहन नष्ट कराई गई है। इस कार्रवाई में पटियाली के गांव नगला मुंशी निवासी उसवीर, अशोक और गांव मझोला निवासी रामकिशोर गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं सोरों थाना पुलिस द्वारा नगरिया में कार्रवाई की गई है। यहां से पुलिस ने सैंकड़ों लीटर लहन नष्ट कराई है और आरोपी नन्हें को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सुन्नगढ़ी थान पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई। गजौरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी चोब सिंह को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें