फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विभागों की रार में नहीं मिल पा रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार और जिला पूर्ति कार्यालय के बीच व्यवस्थाओं के चलते लाभार्थियों को ड्राई राशन नहीं मिल पा रहा है। अप्रैल से अभी तक राशन वितरण नहीं हुआ है। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थियों को हर माह ड्राई राशन के रुप में चावल, गेहूं, दाल व तेल वितरित किया जाता है, लेकिन विकास खंड निधौली कलां के नगला दुर्जन में अप्रैल से अब तक करीब पांच माह का राशन लाभार्थियों को नहीं मिला है। कारण आंगनबाड़ी केंद्र दूसरी ग्राम पंचायत में है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से कोटा डीलर की दुकान करीब दस किलोमीटर दूर है। प्रावधान है कि डीलर की दुकान पर ही लाभार्थियों को राशन दिया जाएगा, लेकिन इतनी दूरी तय कर लाभार्थी पहुंच नहीं पा रहे। जबकि डीलर ने राशन केंद्र पर पहुंचाने से मना कर दिया है। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष धनदेवी ने बताया कि नगला दुर्जन आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन पहुंचाने के लिए डीलर से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कहा कि राशन पहुंचाने का हमें किराया नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें