फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चाचा की मौत... भतीजे की हालत नाजुक

Sat, 15 Jun 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ट्रैक्टर से बाइक टकराने से चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में चाचा-भतीजे शनिवार को बाइक से किसी कार्य से सिढ़पुरा जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। जहां चाचा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र के गढ़ी बेंदुला निवासी जितेंद्र (35) अपने भतीजे अंशुल के साथ शनिवार को सिढ़पुरा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकावली गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में जितेंद्र व अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इनको मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां जितेंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अंशुल का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें