एटा। जैथरा थाने में ग्राम प्रधानों व ग्रामीण अंचल के लोगों के साथ बैठक की गई। लोगों को हिदायत दी गई कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियों भरने वालों के चालान किए जाएंगे।
थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने कहा कि रविवार को दशहरा पर्व है। सभी लोगों से अपील है कि पर्व पर गंगा स्नान के लिए अपने गांव से कोई भी ट्रैक्टर मालिक सवारियां भरकर न ले जाएं। यदि सवारियां भरी मिलती हैं तो ट्रैक्टर खाली कराकर ट्रैक्टर व ट्राॅली दोनों को सीज कर दिया जाएगा। होली से पहले कसा गांव में ट्रैक्टर ट्राॅली द्वारा हुई दुर्घटना का हवाला देकर बताया कि इसका इस्तेमाल खेती के कार्य में ही करना चाहिए। प्रधान भूप सिंह वर्मा, राम प्रताप सिंह राठौर, अजय सिंह चौहान, आमोद सक्सेना, सुनील कुमार बौध, सुभाष राठौर आदि मौजूद रहे।