फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत दो पैथोलॉजी को स्वास्थ्य टीम ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर में अपंजीकृत पैथोलॉजी व क्लीनिक सहित नर्सिंग होम की तमाम शिकायतें हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्यालय से एक टीम को भेजा गया। टीम ने दो अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को सील किया। जबकि एक नर्सिंग होम संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

जलेसर में छापामार कार्रवाई करने गए डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कस्बे में एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। वहां चिकित्सक नर्सिंग होम और अपनी शैक्षिक योग्यता संबंधी कागजात नहीं दिखा सके। वहीं नर्सिंग होम में पैथोलॉजी संचालित मिली। इसके कर्मचारी भी पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सके। लैब में एनालाइजर आदि उपकरण मौजूद थे। इस लैब को सील कर दिया है।
वहीं नर्सिंग होम संचालक को नोटिस दिया है। पांच दिन के अंदर कागजात न प्रस्तुत करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं कस्बे में एक अन्य पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे। संचालक उसे बंद कर भाग गए। पैथोलॉजी के बाहर नोटिस चस्पा कर उसे सील कर दिया है। इस दौरान दीपक पांडेय सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें