फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ कार्रवाई: होटल-ढाबों से जब्त की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कच्ची और अवैध शराब को लेकर पुलिस ने सोमवार को दिन भर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कई होटल-ढाबों से शराब जब्त की गई। रिजोर थाना पुलिस ने श्याम ढाबा के पास कोठरी से 57 कैन बीयर, 33 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 45 क्वार्टर देसी शराब के बरामद किए गए। मौके से बृजेश निवासी गांव गुमानपुरा को गिरफ्तार किया गया। प्रधान होटल से अंग्रेजी शराब के 48 क्वार्टर सहित किशोरी निवासी गुमानपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं जैथरा थाना पुलिस ने ग्राम नगला गजपति को जाने वाले रास्ते पर भट्ठे की खाली जगह में शराब बनाते हुए विपिन यादव निवासी नगला गजपति को गिरफ्तार किया। कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना पुलिस ने फतेहपुर जनासी से 50 लीटर मिलावटी शराब, उपकरण सहित सुदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं साथी कुशलेश और उपेंद्र भाग गए। सरा अड्डा से तस्करी को ले जाई जा रही 10 लीटर कच्ची शराब सहित राजीव कुमार निवासी टपुआ को गिरफ्तार किया गया है। मिरहची थाना पुलिस ने 45 क्वार्टर देसी शराब सहित तस्कर जहीर निवासी जिन्हैरा और सौरभ निवासी पचौरी जंगल थाना सोरों जिला कासगंज को कासगंज रोड स्थित धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया है। जलेसर थाना पुलिस ने मिलेंद्र और छोटेलाल निवासी मोहल्ला महावीरगंज को अंबेडकर पार्क के पास से 22 क्वार्टर देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें