फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू लेन का विरोध, बाजार में प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अलीगंज से सोरों तक प्रस्तावित टू लेन सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा सहावर के मुख्य बाजार में किए जा रहे सर्वे कार्य से लोगों में आक्रोश हैं। लोग बीच बाजार से मार्ग के निकाले जाने का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने बाजार की सड़क पर आकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मार्ग को सहावर के बीच बाजार से निकाले जाने की योजना है। इसके लिए सर्वे में दुकानों, मकानों एवं धार्मिक स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा हैं। इससे व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा है कि कस्बे की इन सड़कों का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया गया है। इस पर लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकार नहीं है। महामंत्री राशिद अंसारी ने कहा है कि इस निर्माण से कसबे में बड़ी बर्बादी होगी। वर्तमान प्रस्तावित मार्ग को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे। व्यापार मंडल के विधान सभा अध्यक्ष पवन कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विधायक नजीबा खान जीनत को कस्बा के व्यापारियों और लोगों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराने को ज्ञापन दिया जाएगा। कपिल वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारी किसी भी स्थिति में इसे मंजूर नहीं करेंगे और जरुरत हुई तो आंदोलन करने से भी पीछे रहेंगे। इस मौके रामकुमार साहू, राशिद अंसारी, नौशाद अंसारी, सोमेंद्र वर्मा, इस्लाम मुहम्मद अंसारी, ठाकुर राजेंद्र सिंह, मुईनुद्वीन सैफी, ओमप्रकाश वर्मा, शफीकउद्वीन, गुड्डू अंसारी, गोपाल वार्ष्णेय, आसिफ अंसारी, मिर्जा शाकिर बेग, राजीव गुप्ता, शम्मी कुरैशी, रूस्तम कुरैशी, सुनील कुमार, राजू गोला, नेमपाल गोला, प्रेमजी गोला, विकार अहमद, ऋषि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें