फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना पंजीकरण चल रहे दो नर्सिंग होम सील

विज्ञापन
शहर में शिकोहाबाद रोड पर नर्सिंग होम को सील कराते अधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पांच दिन पूर्व एक अपंजीकृत नर्सिंग होम पर प्रसूता की मौत हो गई। मामला डीएम अंकित अग्रवाल के संज्ञान में पहुंचा। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित सदर एसडीएम व तहसीलदार ने शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित दो नर्सिंग होम को सील किया गया है।
विज्ञापन

झोलाछाप पर कार्रवाई के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में पांच दिन पहले एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, डॉ. अभिनव दुबे, सदर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सदर तहसीलदार सीपी सिंह की संयुक्त टीम ने नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान संचालक ने कोई अभिलेख नहीं दिखाए।
वहीं उसके यहां चार सिजेरियन प्रसव के बाद भर्ती महिलाएं व पांच बुखार के मरीज मिले। वहीं पड़ोस के न्यू श्री राम हॉस्पिटल में छापा मारा, जहां पांच सिजेरियन ऑपरेशन की प्रसूताएं भर्ती मिलीं। टीम ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनो नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें