फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सियार के हमले में दो बच्चे, एक महिला समेत चार घायल

Tue, 24 Feb 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ और वीरपुर में आदमखोर सियारों ने हमला कर दो बच्चे, एक महिला और एक किसान को घायल कर दिया है। घायल सभी चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सियारों के हमले से क्षेत्र के लोग खासे भयभीत हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव वीरपुर में फूलसिंह अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाते हुए फूलसिंह जान बचाने के लिए सियार से भिड़ गया। शोर सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल सियार को भगाया। सियार के हमले में गंभीर घायल किसान फूलसिंह को अस्पताल ले जाया गया। सियार के हमले में किसान के मुहं में 16 टांके आए हैं, इसके अलावा हाथ-पैर में अनेक गहरे जख्म हैं।
दूसरी घटना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी की है, इसमें मालती देवी और उनके दो बच्चे घायल हुए हैं। मालती देवी खेत पर दोनों बच्चों के साथ काम कर रही थी, सियार ने हमला कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सक्सेना ने जंगली जानवरों से बचाव को खेतों की तारबंदी किए जाने की किसानों को सलाह दी है। साथ ही तारों में करंट न छोड़ने की हिदायत दी है, ताकि जानवरों की जान का खतरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें