फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी के आचरण से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी और सगे भाई के बीच अवैध संबंध होने का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में पत्नी के भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा के श्याम सुंदर (27) का शव सोमवार की सुबह घर में लटका मिलने पर परिजन दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शव के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी रेखा व भाइयों पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है भाई अमित से उसकी पत्नी के संबंध थे। एक बार पकड़े जाने पर पत्नी ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की थी।
सुसाइड नोट में कुछ दिन पहले पत्नी के भाई उसको अलीगंज क्षेत्र के गांव कलता में ससुराल बुलाकर ले गए थे। यहां उसको कई दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया था। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसकी जमीन हड़पना चाहती थी। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने कहा सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें