एटा के मिरहची के मारहरा कस्बा स्थित अस्पताल चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर उछलकूद करते हुए लड़ने लगे। इनकी धमाचौकड़ी से शॉर्टसर्किट हुआ और ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर का तेल निकलकर आसपास फैल गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर दो बंदर मर गए। 2 खोखे सब्जी-फल व चाय की एक दुकान जलकर राख हो गई।
बंदरों की धमाचौकड़ी से हुई इस घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तुरंत काबू पाना मुश्किल रहा।