फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा टोल प्लाजा, करनी होगी जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर फोरलेन निर्माण हो जाने के बाद अब वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी। अगले सप्ताह से टोल प्लाजा शुरू होने वाला है। जीटी रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तीन साल पहले शुरू की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव पुरांव स्थित एक टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है। यहां से गुजरने वाले मालवाहक और चार पहिया वाहनों को अगले सप्ताह से टोल अदा करना होगा।
विज्ञापन

हालांकि जिले में 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल पर निकलने पर छूट दी जाएगी। उन्हें टोल शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर बने टोल प्लाजा को अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। टोल पर सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें