फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जाना था लग्न टीका, धरी रह गईं तैयारियां

Fri, 24 Apr 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को युवती का लग्न टीका जाना था। शादी जिला अलीगढ़ के एक गांव में तय हुई थी और तीन मई को बारात आनी थी। लग्न टीका में देने के लिए बाइक भी खरीदी गई थी, लेकिन उसकी मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। मां और परिवारीजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। हर किसी ने इस घटना की निंदा की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पीएसी तैनात कर दी गई है, वहीं गांव में घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन


युवती के छह भाई बहन हैं, जिनमें चार लड़के और दो लड़कियां थीं, युवती सबसे छोटी थी, जबकि अन्य बच्चों की शादी हो चुकी है। तीन मई की रूबी की शादी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों को भी निमंत्रण भेज दिया गया था, लेकिन इस घटना ने पूरे घर का ही माहौल ही बदलकर रख दिया है। खुशियों की जगह अब घर में मातम छाया हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दलित, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर, धर्मेंद्र सोनी, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, सीपी सिंह भास्कर पहुंच गए और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। वहीं डीएम निधि केसरवानी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की और जो भी सरकार की तरफ से सहायता राशि मिलेगी उसे दिलाए जाने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, गांव में घटना के बाद तनाव देख पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

 
एक वर्ष पूर्व हुआ था झगड़ा
मृतक युवती के परिवारीजनों एवं नामजद आरोपियों के परिवारीजनों में एक वर्ष पूर्व खेत में हुए नुकसान को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के भाई के पुत्र ने आरोपियों के खेत में खेलते समय नुकसान कर दिया था। इस पर उसके चांटे भी मारे थे। इसे लेकर युवती के पिता ने आरोपी अंकित की पिटाई कर दी थी। इसके बाद कोतवाली में दोनों पक्षों को एकत्रित करके कोतवाली प्रभारी ने समझौता करा दिया था। दोनों पक्षों में कोई झगड़ा नहीं हुआ। पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

मृतका के भाई का हाथ थ््रेस में अा
दलित युवती की हत्या होने की जानकारी से पहले उसके भाई का हाथ थ्रेसर में आ गया था। घटना के चश्मदीद और वहां कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुबह चार बजे पहुंचा था और हड़बड़ाहट में थ्रेसर में से गेहूं निकाल रहा था, तभी हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे वह घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें